Wednesday, 22 June 2022

पूर्व मुख्यमंत्री  श्री देवेंद्र फर्नवादीस जी वर्तमान में अत्यंत शुभ ग्रहों के प्रभाव में है| नेट पर उनकी जन्म लग्न तुला बताई गई है, यदि उनकी दी गई यह कुंडली सही है तो ग्रहों के शुभ प्रभाव में वे  मुख्यमंत्री के लिए सबसे आगे नजर आ रहे हैं| गोचर में चल रहे कुछ ग्रहों एवं जन्म कालीन कुंडली में कई प्रभावशाली योग उनकी कुंडली में उन्हें महाराष्ट्र ही नहीं अपितु देश के एक बहुत बड़े पद के लिए भी आगे जाकर  उन्हें सफल बना सकते हैं| वर्तमान में उनका महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना उनकी कुंडली में कई ग्रहों के चलते सफलता के लिए स्पष्ट संकेत दे रहा है |ज्योतिर्विद महावीर 

दिनांक 22 .06 .2022 

समय : 01 .48  pm 

Sunday, 21 May 2017

ज्योतिषीय परिपेक्ष्य में भी विभिन्न चुनौतियों का समाधान

मान्यवर महोदय,
राष्ट्र एवं समग्र जन हित में यह आवश्यक हो गया है की आप जैसे नेता भारत के प्रत्येक कोने में प्रमुख भूमिका के रूप में स्थापित हों| यह कामना उन ज्योतिर्विद महावीर कुमार सोनी (Mahavir Kumar Soni) की है जिन्होंने दिनांक 6 फरवरी 2015 को आपके दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने की सच्चे मन से कामना व भविष्यवाणी की थी, जो यूट्यूब पर निम्न लिंक पर जाकर देखि जा सकती है -
https://www.youtube.com/watch?v=WGOOCtAcurU

राष्ट्र को भेदभाव एवं जातिवाद की राजनीति से रहित आप जैसे नेताओं की सख्त आवश्यकता है, अतः विकट होती स्थितियों में ज्योतिषीय परिपेक्ष्य में भी विभिन्न चुनौतियों का समाधान निकल सकता है|
ज्योतिर्विद महावीर कुमार सोनी से मोबाइल नंबर 09782560245 पर राष्ट्र एवं प्रदेश की विभिन्न चुनौतियों के समाधान के लिए न केवल ज्योतिषीय अपितु उनके चिंतन - मनन, ध्यान शक्ति में प्रकट विचारों द्वारा समाधान के लिए सम्पर्क किया जा सकता है|
धन्यवाद

Wednesday, 26 April 2017

राजस्थान विधान सभा के सदस्यों एवं पूर्व सदस्यों के वेतन भत्तों में बढ़ी बढ़ोतरी, किसी भी वर्ग या समाज के लिए ऐसे निर्णयों का ओचित्य सामने आना चाहिए

राजस्थान विधानसभा में दिनांक 26 अप्रेल 2017 को विधानसभा के सदस्यों, पूर्व सदस्यों एवं मंत्रियों के वेतन - भत्ते बढाने सम्बन्धी विधेयक पारित किया गया| इससे  10 से 20 हजार तक वेतन बढे, भत्ते एवं सुविधाएं भी इसमें बढ़ी राशि में बढ़कर सरकार या जनता पर बहुत बढ़ा वित्तीय भार बढ़ा है|
 इस प्रकार कोई भी पार्टी की सरकार हो, चाहे वह केंद्र में हो या प्रदेश में, किसी वर्ग या समाज के लिए लोक लुभावनी घोषणाएं करती रहती है| ऐसा कब तक चलेगा ?  किसी भी वर्ग के लिए सरकार पर बड़ा  वित्तीय भार डालकर ऐसे निर्णयों के पीछे कोई बहुत बड़ा ओचित्य पूर्ण दृष्टिकोण सबके सामने स्पष्ट होना चाहिए, जनता के सामने यह कारण जाना चाहिए कि इसके पीछे क्या कारण है, इसकी ठोस वजह क्या | मात्र सदन में बहुमत होने से कोई भी पार्टी जब चाहे कोई इस प्रकार का बड़ा निर्णय ले ले, यह अत्यंत अनुचित है|
मजेदार बात ये है कि वोट बैंक की राजनीति के चलते कोई भी पार्टी की सरकार अपने समय में किसी वर्ग या समाज के हित में इस प्रकार के निर्णय ले लेती है, किन्तु दूसरी ओर विपक्षी पार्टी उस सम्बंधित वर्ग या समाज के लिए, लिए गए ऐसे निर्णय का विरोध भी नहीं कर पाती है, क्योंकि इससे उसके वोट बैंक का नुकसान होगा| और  इस प्रकार बहुत बार अनावश्यक सुविधाएं या अत्यंत लाभ देने वाले निर्णय बिना किसी बहस या विरोध के आसानी से पारित हो जाते हैं| अभी तक तो बहुत  मामलों में ऐसा ही हो रहा है| ऐसी स्थिति में प्रश्न उठता है कि ये सब रुकेगा कैसे ?  मेरा आशय सभी लोक लुभावने निर्णयों से न लिया जावे, कई बार जिन्हें हम लोक लुभावना समझें, हो सकता है वह सही ही हो और वास्तव में उसकी जरूरत भी हो| | अपना दृष्टिकोण उसे न देख पा रहा हो, यह भी संभव है|
सत्तासीन पार्टी का मुखिया सत्ता संभालते समय शपथ लेता है कि वह बिना किसी जाति एवं भेदभाव के न्याय पूर्ण ढंग से हर व्यक्ति, वर्ग या समाज के हित में निर्णय लेगा, राष्ट्र एवं प्रदेश हित में पूरी निष्पक्षता से शासन चलाएगा, किन्तु दु:खद तथ्य है कि कोई भी इसमें खरा नहीं उतर रहा है| आमजन को कोई भी पार्टी लम्बे समय तक संतुष्ट नहीं रख पा रही है और प्राय: कर अभी तक एक पार्टी के शासन के बाद दूसरी विपक्षी पार्टी को वोट देकर एक बार फिर आश लगा बैठती है या ज्यादा असंतुष्ट होने पर दूसरी विपक्षी पार्टी के हित वोट देकर सत्तासीन पार्टी के खिलाफ रोष  निकाल देती है|
वोट बैंक बनाने की होड़ में सत्तासीन पार्टी ये बढ़ी भूल कर रही है कि वे जिस लोक लुभावने निर्णय से किसी वर्ग, समाज या धर्म के लोगों में अपनी पकड़ करना चाहती है तो ऐसा करके वो उससे दूसरे किसी विपरीत वर्ग  के वोटों से हाथ भी धो बैठती है|  मेरे विचार से वह समाज या वर्ग भी यह जानता है कि उसके हित में यह बिना ओचित्य के बड़ी भारी सुविधा देने वाला निर्णय वोटों की राजनीति के तहत  लिया  जा रहा  है, अत: जरुरी नहीं कि वह वर्ग या समाज भी आपको पूर्ण रूपेण संख्या में वोट दे ही दे और आपका वोट बैंक मजबूत हो ही जावे| आमजन सब कुछ देखते रहते हैं और वे हर घटना या घोषणा को याद रखते हैं और चुनाव आने पर उस परिपेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए वोट देकर सत्ता बदल देते हैं| अत: आवश्यकता इस बात कि है कि कोई भी पार्टी की सरकार हो, चाहे वह केंद्र में हो या प्रदेश में, जब भी किसी वर्ग, समाज या धर्म के लिए लुभाने जैसी घोषणा करे, तो वो ही निर्णय ले, जिसमें पूरी निष्पक्षता झलके, ईमानदारी दिखे, अर्थात निर्णय की ठोस वजह जनता को बतलाई जा सकनी संभव हो या  जिसका ओचित्य सिद्ध किया जा सके, वो ही घोषणाएं करे|
ताजा उदाहरण हमारे सामने है, दिल्ली  नगर निगम के चुनाव, वहां के  मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने चुनाव से पूर्व कितनी लोक लुभावनी घोषणाएं की थी, और निर्णय क्या हुआ, सबके सामने है|